लाइव न्यूज़ :

गुजरात: नयी मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिलने पर पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री नाखुशी जताते नजर नहीं आ रहे

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 सितंबर गुजरात में 24 नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाये जाने के एक दिन बाद पूर्ववर्ती विजय रूपाणी नीत मंत्रिपरिषद के सदस्य नाखुशी प्रकट करते नहीं नजर आ रहे।

पूर्ववर्ती सरकार के किसी भी मंत्री को नव नियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नीत मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है। पटेल ने दो दिन पहले रूपाणी की जगह ली। पूर्व मंत्रियों ने या तो चुप्पी साधे रखी है या भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अपनाए गए ‘नो रिपीट’ फार्मूले का समर्थन किया है।

रूपाणी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे नितिन पटेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने गहरे विचार-विमर्श के बाद ही फैसला लिया होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के इतिहास में शायद यह पहली बार है कि इस तरह का कदम उठाया गया है जिसमें मुख्यमंत्री सहित हर किसी को बदल दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने गुजरात के साथ यह बदलाव शुरू किया है। ’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह देखा जाना बाकी है कि यह किस तरह से लोगों को प्रभावित करता है। नये मंत्री उनके सहकर्मी हैं और वह उन्हें बधाई देते हैं।

हालांकि इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा के किसी भी नेता ने नाखुशी प्रकट नहीं की है, ऐसे में यह जाहिर है कि सब कुछ ठीक नहीं है क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह को एक दिन के लिए टालना पड़ा था।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उस वक्त नाखुशी प्रकट की थी जब उनसे कहा गया था कि उन्हें नयी मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिलेगी।

हालांकि, कुछ राजनीतिक विश्लेषकों को लगता है कि खुल कर विरोध नहीं हो रहा है क्योंकि अतीत में जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ बगावत की है, जैसे कि पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल, उन्हें भाजपा के बाहर अपना प्रभाव स्थापित करने में सफलता नहीं मिली।

यहां तक कि कांग्रेस से दलबदल करने के बाद पिछली सरकार में मंत्री बनाये गये कुंवरजी बावलिया जैसे नेताओं तक ने विरोध नहीं किया है।

हालांकि, भाजपा के एक शीर्ष नेता ने कहा कि पार्टी ने हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था क्योंकि उसने नये चेहरों को टिकट दिया था। उन्होंने कहा कि यह रणनीति फायदा पहुंचा सकती है क्योंकि यह सत्ता विरोधी लहर को मंद करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया