लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मंत्री दो दिन में लेंगे शपथ, भाजपा ने कहा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:50 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 सितंबर भूपेंद्र पटेल के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के एक दिन बाद, भाजपा के एक नेता ने कहा कि अगले दो दिनों में और मंत्रियों के शपथ ग्रहण किये जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के शनिवार को अचानक इस्तीफा देने के बाद सोमवार को केवल भूपेंद्र पटेल (59) ने शपथ ली थी।

भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के प्रवक्ता यमल व्यास ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘चर्चा चल रही है और शपथ ग्रहण बुधवार या बृहस्पतिवार को होगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के तहत मंत्रियों के शपथ ग्रहण के समय उनके नामों की घोषणा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद की इच्छा रखने वाले कुछ नेताओं ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल से मुलाकात की।

नितिन पटेल को नये मंत्रिमंडल में बनाये रखा जाएगा या नहीं, इसको लेकर पार्टी में अटकलें लगायी जा रही हैं। नितिन पटेल विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री थे। साथ ही रूपाणी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडास्मा, आर सी फालदू और कौशिक पटेल को नये मंत्रिमंडल में बनाए रखने को लेकर भी अटकलें लगायी जा रही हैं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि जहां तक ​​संभव होगा, वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नयी दिल्ली रवाना होने से पहले सोमवार रात पटेल और पाटिल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंत्रिमंडल गठन पर संभावित चर्चा हुई।

पटेल को रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था और सोमवार को गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में शाह मौजूद थे।

पटेल को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाये जाने के पीछे यह भी एक कारण माना जा रहा है।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले रूपाणी चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इस वर्ष सात अगस्त को मुख्यमंत्री के तौर पर पांच वर्ष पूरे किये थे।

ऐसे में जब दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है, भाजपा ने चुनाव में जीत के लिए पटेल पर भरोसा जताया है, जो कि एक पाटीदार हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य विधानसभा की 182 सीटों में से 99 सीटें जीतीं थी जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos