लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मेवानी समर्थकों ने सचिवालय की तरफ मार्च निकालने की कोशिश की, कई हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:16 IST

Open in App

गांधीनगर, 23 मार्च गांधीनगर में पुलिस ने मंगलवार को निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी की ओर से आहूत सचिवालय मार्च के दौरान उनके कई समर्थकों को हिरासत में लेते हुए उनके प्रयास को विफल कर दिया। यह मार्च एक दलित व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में आहूत किया गया था।

मेवानी ने अमराभाई बोरिचा को ‘न्याय’ दिलाने के लिए सचिवालय परिसर में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की थी। बोरिचा की हत्या पुलिस उप निरीक्षक की कथित मौजूदगी में दो मार्च को भावनगर जिले के सनोदर गांव में एक भीड़ ने कर दी थी।

दोपहर में मेवानी और अन्य लोग गांधीनगर के सेक्टर 21 में विधायक क्वार्टर में जमा हुए और नारेबाजी शुरू की।

पुलिस उपाधीक्षक एम के राणा ने कहा, ‘‘ जैसे ही उन्होंने सचिवालय की तरफ बढ़ना शुरू किया। पुलिस ने करीब 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। मेवानी को हिरासत में नहीं लिया गया, क्योंकि विधानसभा का सत्र चल रहा है।’’

पुलिस उप निरीक्षक की गिरफ्तारी की मांग करने पर मेवानी को पिछले सप्ताह दो बार विधानसभा से बाहर किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?