लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सूरत में लड़की से बलात्कार, ईंट से पीट-पीट कर मार डालने वाले शख्स को मौत की सजा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:27 IST

Open in App

सूरत, 16 दिसंबर स्थानीय सत्र अदालत ने एक साल पहले गुजरात के सूरत शहर के पांडेसरा इलाके में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म और बाद में ईंट से पीट-पीट कर उसकी हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को मौत की सजा सुनाई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन. ए. अंजारिया ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार और हत्या के दोषी पाए गए दिनेश बैसाने (24) को मौत की सजा दी।

मुकदमे के दौरान, सरकारी वकील नयन सुखाड़वाला ने सूरत में पांडेसरा के प्रेम नगर इलाके में रहने वाले बैसाने के लिए मौत की सजा की मांग की थी। वह महाराष्ट्र का मूल निवासी है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, बैसाने ने सात दिसंबर, 2020 को इलाके में अपने चाचा के घर के पास खेल रही लड़की के लिए वड़ा पाव खरीदने की पेशकश करके उसे बहलाया-फुसलाया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अभियोजन पक्ष ने कहा था कि जब लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी तो आरोपी ने ईंट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

पोस्टमॉर्टम से पता चला कि लड़की की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी, क्योंकि उसके शरीर पर चोट के 45 से अधिक निशान पाए गए थे। इससे यह भी पता चला कि बैसाने ने लड़की के सिर पर सात से आठ बार ईंट मारकर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।

बच्ची के शाम तक घर नहीं लौटने पर उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय निवासियों द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर बैसाने को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसे एक दुकान पर पीड़िता के साथ देखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह