लाइव न्यूज़ :

गुजरात : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के मामले में व्यक्ति को उम्रकैद

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:32 IST

Open in App

गांधीनगर, एक दिसंबर गुजरात के गांधीनगर जिले में एक विशेष अदालत ने तीन साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश एस एन सोलंकी ने पांच नवंबर को किए गए अपराध के एक महीने के भीतर दिए गए एक फैसले में विजय ठाकोर को उसकी मृत्यु होने तक जेल की सजा सुनाई।

सहायक लोक अभियोजक सुनील पंड्या ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया किया कि मामला ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी का है क्योंकि ठाकोर पर जिले के उसी इलाके में पांच वर्षीय और 10 वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने का भी आरोप लगा था और दुष्कर्म की तीनों घटनाएं दिवाली के दौरान 10 दिनों के भीतर हुई थी। पांच नवंबर की रात तीन साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। विशेष अदालत ने ठाकोर को धारा 302 (हत्या), 363 और 366 (अपहरण), 376 (बलात्कार), 449 (घर में जबरन घुसना) और अन्य प्रावधानों के तहत दोषी पाया।

पंड्या ने बताया कि संतेज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, और आरोपी को सात नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के आठ दिनों के भीतर आरोप पत्र दायर किया और त्वरित अदालत ने सुनवाई के दो सप्ताह से अधिक समय में अपना फैसला सुनाया।

ठाकोर ने पांच नवंबर को बच्ची को गांव से अगवा किया था और मोटरसाइकिल पर एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोने लगी तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी अश्लील वीडियो देखने का आदी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए