लाइव न्यूज़ :

गुजरात : प्रेमिका की हत्या करने के बाद बेटे को छोड़कर भागने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर गुजरात के गांधीनगर में कथित तौर पर प्रेमिका की हत्या करने के बाद 10 महीने के बेटे को छोड़कर भागने के मामले में राजस्थान के कोटा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गांधीनगर के पेथापुर गांव में शुक्रवार देर रात एक गौशाला के बाहर 10 महीने का बच्चा लावारिस मिला। इसके बाद पुलिस की 14 टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और आस-पास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद सचिन दीक्षित नामक उसके पिता को शनिवार को हिरासत में ले लिया।

गांधीनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभय चुडासमा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सचिन शादीशुदा था, लेकिन प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहा था। उसकी प्रेमिका की पहचान मेंहदी उर्फ हिना पठानी के रूप में हुई है। दोनों का 10 महीने का एक बेटा शिवांश भी है। सचिन ने पहले वडोदरा के एक फ्लैट में गला घोंट कर हिना की हत्या कर दी और फिर गोशाला के पास अपने बेटे को छोड़कर भाग गया।’’

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ‘‘बच्चे की मां का शव रविवार को वडोदरा में उनके फ्लैट की रसोई में एक बैग में पाया गया था। सचिन दीक्षित वडोदरा में हिना के साथ सप्ताह में पांच दिन रहता था, वह वडोदरा में ही काम करता था जबकि सप्ताहांत में गांधीनगर स्थित फ्लैट में पत्नी और माता-पिता के साथ बिताता था।’’

अधिकारी के मुताबिक दो दिन पहले सचिन ने कहा था कि वह माता-पिता और पत्नी के साथ रहने के लिए उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक स्थान जा रहा है और इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और सचिन ने उसकी हत्या करने के बाद शव एक बैग में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपने बेटे शिवांश को एक गौशाला के पास छोड़ दिया और फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया