लाइव न्यूज़ :

गुजरात : भूतपूर्व कच्छ राज्य के महाराज का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के चलते निधन

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:56 IST

Open in App

भुज, 30 मई भूतपूर्व कच्छ राज्य के जडेजा राजवंश के शासक, कच्छ के महाराज प्रगमालजी तृतीय का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। शाही परिवार के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 85 वर्षीय महाराज की कोई संतान नहीं थी और उनकी मृत्यु के साथ ही भूतपूर्व राज्य के शासक की गद्दी खाली रहेगी क्योंकि उन्होंने किसी को अपना वारिस नहीं बनाया था।

सूत्रों ने बताया कि प्रगमालजी तृतीय की शुक्रवार को मृत्यु हुई और उनका अंतिम संस्कार शाही परिवार के विश्राम स्थल, भुज के छतेरडी में कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, भूतपूर्व त्रिपुरा राज्य की राजकुमारी, महारानी प्रीति देवी के अलावा एक भाई और एक बहन हैं।

सूत्रों ने बताया कि महारानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और भुज के निजी अस्पताल में उनका इलाज चला। अब वह अस्पताल से आ गई हैं और स्वस्थ हो रही हैं।

तीन मई, 1936 को पृथ्वीराजजी के रूप में पैदा हुए प्रगमालजी तृतीय कच्छ के भूतपूर्व शासक, महाराव मदनसिंहजी के बड़े बेटे थे।

पिता की मृत्यु के बाद 17 अक्टूबर, 1991 में एक समारोह में उनका महाराव के रूप में अभिषेक किया गया और नाम बदलकर प्रगमालजी तृतीय रखा गया।

उन्होंने भुज में बसने से पहले अपने जीवन के शुरुआती वर्ष मुंबई और लंदन में बिताए। भुज में वह क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए सक्रिय रहे।

वह गुजरात के सबसे बड़े जिले कच्छ को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने के पक्ष में थे जिसे 2001 के भूकंप के दौरान भयंकर नुकसान हुआ था।

शाही परिवार के स्वामित्व में प्राग महल, रंजीत विलास महल, आइना महल और विजय विलास महल जैसे कई महल हैं।

बॉलीवुड फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” विजय विलास पहल में ही फिल्माई गई थी।

कच्छ राज्य के शासक ने मई 1948 में भारतीय संघ में विलय कर लिया था।

कच्छी भाषा में शुक्रवार को एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराज के निधन पर शोक जताया था और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल