लाइव न्यूज़ :

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: प्रचार समाप्त, मतदान 28 फरवरी को

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:57 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 फरवरी गुजरात में विभिन्न स्थानीय निकायों के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम समाप्त हो गया। मतदान रविवार को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की एक विज्ञप्ति के मुताबिक 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के चुनाव के लिए मतगणना दो मार्च को होगी।

भाजपा बीते रविवार को हुए सभी छह नगर निगमों के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उत्साहित है, वहीं कांग्रेस का मानना है कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि और सत्तारूढ दल (भाजपा) से लोगों का मोहभंग होना चुनाव में हवा का रुख उसकी (कांग्रेस की) ओर मोड़ देगा।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सूरत में एक रोड शो किया।

पहली बार, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन ने गोधरा, मोदासा और भरूच नगरपालिकाओं में अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि 23,000 मतदान केंद्रों पर निर्बाध मतदान कराने के लिए काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे