गुजरात स्थानीय निकाय, गांधीनगर नगर निगम के चुनाव भाजपा और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है: मोदी
By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:59 IST2021-10-05T18:59:34+5:302021-10-05T18:59:34+5:30

गुजरात स्थानीय निकाय, गांधीनगर नगर निगम के चुनाव भाजपा और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है: मोदी
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात स्थानीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया और कहा कि यह परिणाम पार्टी और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के स्थानीय निकायों और गांधीनगर नगरपालिका के चुनावों के परिणाम राज्य की जनता और भाजपा के बीच गहरे संबंध की पुन: पुष्टि करती है। हमें लगातार आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं को साधुवाद।’’
भाजपा ने जीएमसी में अपनी सत्ता बरकरार रखी और दो अन्य नगर निकायों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने भगवा पार्टी से देवभूमि-द्वारका जिले में भानवड नगरपालिका को छीन लिया।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट को बदले जाने के बाद जीएमसी चुनाव को भाजपा की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। जीएमसी की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।