दाहोद, दो अप्रैल गुजरात में दाहोद जिले के धनपुर तालुका क्षेत्र में शुक्रवार को कुएं में गिरे एक तेंदुए को सकुशल बचा लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना बोघवाड़ा गांव में हुई जहां शिकार की तलाश में आया तेंदुआ बृहस्पतिवार रात को कुएं में गिर गया।
अधिकारियों ने बताया कि गालाभाई मगनभाई ने शुक्रवार सुबह वन विभाग को सूचना दी और तेंदुए को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
बचाव अभियान के तुरंत बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।