लाइव न्यूज़ :

गुजरात के नेताओं ने कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:17 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 मई गुजरात में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव सातव के निधन पर शोक जताया है।

सातव मार्च 2018 से गुजरात के लिए कांग्रेस के प्रभारी थे और राज्य की राजनीति में सक्रिय थे,जहां पिछले दो दशकों से भाजपा का दबदबा कायम है।

राजीव सातव का रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही वह कोविड-19 से उबरे थे। वह 46 वर्ष के थे। सातव की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजराती में ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। वह सार्वजनिक जीवन में हमेशा सक्रिय रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।’’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने कहा कि सातव की सादगी, मुस्कान, जमीनी स्तर पर जुड़ाव और पार्टी के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावडा और पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के पूर्व नेता शंकरसिंह वाघेला ने भी सातव को श्रद्धांजलि दी। वाघेला ने कहा कि सातव के युवा नेतृत्व और बेहतरीन कार्य शैली ने सबको प्रभावित किया।

गुजरात कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा कि अर्जुन मोढवादिया, भरतसिंह सोलंकी, शक्तिसिंह गोहिल और हार्दिक पटेल समेत अन्य नेताओं ने सातव के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र