लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बीजेपी नेता रेशमा पटेल ने दिया इस्तीफा, कहा- 'पार्टी नहीं, मार्केटिंग कंपनी है'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2019 21:15 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को शुक्रवार को भेजे इस्तीफे में रेशमा ने आरोप लगाया कि पार्टी सदस्यों से ‘मजदूरों’ की तरह बर्ताव किया जाता है।

Open in App

गुजरात भाजपा की नेता रेशमा पटेल ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी एक ‘मार्केटिंग कंपनी’ बन गयी है और इसके सदस्य ‘सेल्स पर्सन’ बन गये हैं।

पटेल ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव पोरबंदर सीट से लड़ेंगी। पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस या अन्य किसी दल में शामिल नहीं हो रहीं और निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं।

रेशमा पटेल पहले हार्दिक पटेल के आरक्षण आंदोलन से जुड़ी समिति की प्रमुख सदस्य थीं। दिसंबर 2017 में विधानसभा चुनावों से पहले वह भाजपा में शामिल हो गयी थीं। तब उन्होंने हार्दिक पर ‘कांग्रेस का एजेंट’ होने का आरोप लगाया था।

हार्दिक पटेल हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को शुक्रवार को भेजे इस्तीफे में रेशमा ने आरोप लगाया कि पार्टी सदस्यों से ‘मजदूरों’ की तरह बर्ताव किया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा नेता तानाशाह की तरह काम करते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मजदूर समझते हैं।’’  

टॅग्स :गुजरातलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया