लाइव न्यूज़ :

गुजरात: महिला पुलिसकर्मी की तरफ से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत स्वीकार करने के आरोप में वकील गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:10 IST

Open in App

वलसाड, 18 नवंबर गुजरात भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने वलसाड में एक महिला पुलिस उप निरीक्षक की तरफ से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत स्वीकार करने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एसीबी के एक बयान में कहा गया कि वलसाड में बुधवार को ‘मामलातदार’ (राजस्व) कार्यालय के बाहर जाल बिछाया गया और वकील भरत यादव को एक बार के मालिक से नकद लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। ब्यूरो ने कहा कि वलसाड टाउन पुलिस थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक येषा पटेल घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी लेकिन उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है क्योंकि यादव ने पटेल की तरफ से धन लिया।

बयान के अनुसार येषा पटेल एक मामले की जांच कर रही थी जिसमें कुछ समय पहले एक लड़के को शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया था।

एसीबी के बयान में बताया गया कि चूंकि शराब दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा से खरीदी गई थी इसलिए पटेल ने कथित तौर पर बार के मालिक से पैसे की मांग की और प्राथमिकी में उसका नाम दर्ज नहीं करने का आश्वासन दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह