लाइव न्यूज़ :

गुजरात : दो जिलों में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ

By भाषा | Updated: December 28, 2020 15:25 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 दिसंबर गुजरात के राजकोट और गांधीनगर जिलों में सोमवार को दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू किया गया ताकि आगामी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की तैयारियों का जायजा लिया जा सके। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

गुजरात उन चार राज्यों में शामिल है जिन्हें केंद्र ने कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए चुना है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. नयन जानी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात में राजकोट जिला, राजकोट शहर, गांधीनगर जिला और गांधीनगर शहर में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इन जिलों और शहरों के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी टीकाकरण के पहले दिन प्रशासनिक कार्य करेंगे।

जानी ने कहा, ‘‘वास्तविक क्षेत्र दौरा मंगलवार से शुरू होगा।’’ उन्होंने कहा कि पूर्वाभ्यास के दौरान लोगों को वास्तविक टीका नहीं दिया जाएगा।

जीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कल्पेश गोस्वामी ने कहा कि गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) ने शहर में 125 लाभार्थियों की पहचान की है जिन्हें मंगलवार को पूर्वाभ्यास की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 50 स्वास्थ्यकर्मी शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर लाभार्थियों के यहां जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह