लाइव न्यूज़ :

गुजरात कोविड-19 टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार : रूपाणी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार जनवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्य पूरी तरह तैयार है और केंद्र सरकार द्वारा कार्यक्रम की घोषणा के बाद जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।

डांग जिले के अहवा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूपाणी ने कहा कि ‘कोल्ड चेन’ संबंधी आधारभूत ढांचा, सर्वेक्षण, टीका देने वालों के प्रशिक्षण आदि की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के आपात स्थिति में इस्तेमाल को रविवार को मंजूरी दे दी। इससे व्यापक टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

रूपाणी ने कहा, ‘‘कोविड-19 टीकाकरण के लिए गुजरात पूरी तरह तैयार है। जल्द ही भारत में निर्मित टीका उपलब्ध होगा और टीकाकरण प्रक्रिया शुरू होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोल्ड चेन की स्थापना की गयी है, सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है और (संबंधित) लोगों को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण भी दिए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजना के अनुरूप प्रक्रिया शुरू करेगी।

दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ‘कोविशील्ड’ के उत्पादन के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी की है, जबकि भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर ‘कोवैक्सीन’ को विकसित किया है।

गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 715 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2,47,228 हो गयी। राज्य में संक्रमण से अब तक 4,318 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर