लाइव न्यूज़ :

गुजरात: फिरौती के लिए पड़ोसी के सात साल के बच्चे का अपहरण करने के मामले में किशोर को पकड़ा

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जनवरी अहमदाबाद जिले में पुलिस ने पड़ोसी के सात साल के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में एक किशोर को पकड़ा है। किशोर ने बच्चे को मुक्त करने के बदले 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी।

पुलिस उपाधीक्षक के टी कमरिया ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम में हुई और इसकी जानकारी मिलने के बाद 50 पुलिसकर्मी बच्चे को मुक्त कराने के अभियान में जुट गए। बच्चा मिलने के बाद 17 वर्षीय आरोपी को शहर के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह एक रेलवे फाटक पर पकड़ लिया गया।

आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड का रहनेवाला है और यहां एक फैक्टरी में काम करता था। आरोपी ने मंगलवार शाम में एक पड़ोसी से स्कूटर मांगा और अपने दूसरे पड़ोसी के बच्चे को घुमाने के बहाने उसे बाहर ले गया। बाद में उसने अपने मोबाइल से एक पड़ोसी को कॉल करते हुए दावा किया कि कुछ लोगों ने उसे और बच्चे का अपहरण कर कर लिया।

इसके अलावा बच्चे के पिता को भेजे गए वॉइस संदेश में आरोपी किशोर ने बोलने का लहजा बदलते हुए बच्चे को मुक्त करने के बदले 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। किशोर ने बच्चे के पिता से यह भी कहा कि वह पुलिस को इस बारे में जानकारी न दें अन्यथा वह बच्चे की हत्या कर देगा। बच्चे के पिता जिले के वहेलाल गांव में दुकानदार हैं।

अधिकारी ने बताया कि दुकानदार ने मंगलवार देर शाम में पुलिस से संपर्क करके बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने 17 वर्षीय किशोर और उनके बच्चे का अपहरण कर लिया है। हालांकि पुलिस समझ गई कि दरअसल बच्चे का अपहरण किशोर ने ही किया है। जब आरोपी को पता चला कि पुलिस उसका पीछा कर रही है तो वह पीड़ित बच्चे को छोड़कर फरार हो गया।

बच्चा बुधवार सुबह में गेरतपुर फाटक के नजदीक एक खेत में अकेला बैठा हुआ मिला और आरोपी को भी कुछ देर तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू