लाइव न्यूज़ :

गुजरात: आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कंपनी के परिसरों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: September 8, 2021 22:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ सितंबर गुजरात में आयकर विभाग ने बुधवार को मीडिया एवं रियल एस्टेट कंपनी 'संभव ग्रुप' और कंपनी से जुड़े दो दलालों के परिसरों में तलाशी और जब्ती अभियान शुरू किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग के 100 अधिकारियों की एक टीम ने 20 परिसरों में तलाशी व जब्ती अभियान शुरू किया, जिसमें संभव ग्रुप की रियल एस्टेट फर्म से जुड़े प्रमुख लोगों और दो रियल एस्टेट दलालों योगेश पुजारा और दीपक ठक्कर के आवास शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान सुबह करीब छह बजे शहर के विभिन्न हिस्सों में शुरू किया गया और यह अभी कई दिनों तक जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि कर संबंधी गड़बड़ी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।

संभव ग्रुप मीडिया और प्रकाशन व्यवसाय में भी है जिसका एक गुजराती समाचार चैनल है, हालांकि, विभाग का अभियान कंपनी के रियल एस्टेट व्यवसाय तक ही सीमित है।

हालांकि, वर्तमान चैनल प्रमुख हेमंत गोलानी ने दावा किया कि वीटीवी न्यूज के परिसरों में भी छापेमारी की जा रही है।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इसकी रियल एस्टेट शाखा - नीला इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड- '' संभव ग्रुप ऑफ कंपनीज की प्रमुख इकाई'' है।

संभव ग्रुप, गुजराती न्यूज चैनल वीटीवी न्यूज, अभियान मैगजीन, सांध्य अखबार संभव मेट्रो और रेडियो स्टेशन टॉप एफएम का भी संचालन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?