लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस वर्ष का जूनागढ़ महाशिवरात्रि मेला रद्द

By भाषा | Updated: March 1, 2021 23:07 IST

Open in App

जूनागढ़, एक मार्च कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गुजरात के जूनागढ़ जिले का प्रसिद्ध 'महाशिवरात्रि' मेला इस वर्ष आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि कुछ सीमित साधुओं की मौजूदगी में पारंपरिक अनुष्ठान किये जाएंगे और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पांच दिवसीय मेले का समापन 'महाशिवरात्रि' के दिन होता है, जो इस वर्ष 11 मार्च को पड़ रहा है। इसका आयोजन जिला प्रशासन और गिरनार साधु मंडल द्वारा जूनागढ़ शहर के पास गिरनार पर्वत की तलहटी में प्रतिवर्ष किया जाता है।

हर साल, सैकड़ों साधु पर्वत की तलहटी में एकत्रित होते हैं। यहां भगवान शिव के कई मंदिर हैं।

शहर के पास आयोजित होने वाले इस मेले में प्रतिवर्ष पूरे देश के लगभग 10 से 12 लाख लोग एकत्रित होते हैं।

इस साल, धार्मिक समागम सात मार्च को शुरू होने वाला था और इसका समापन 11 मार्च को होने वाला था।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए साधुओं और जिला अधिकारियों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है।

गिरनार साधु मंडल के इंद्रभारती महाराज ने कहा, ‘‘जिलाधिकारी के साथ आज हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस के कारण मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। हम सभी को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। सभी भक्तों से आग्रह है कि वे जूनागढ़ की यात्रा नहीं करें क्योंकि इस बार कोई मेला नहीं लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!