लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सरकारी अस्पताल का एचआर मैनेजर, सुपरवाइजर यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:05 IST

Open in App

जामनगर, 23 जून गुजरात के जामनगर में एक सरकारी अस्पताल के एचआर मैनेजर तथा एक सुपरवाइजर को एक महिला कर्मचारी पर कथित तौर पर यौन संबंध कायम करने का दबाव बनाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस अधीक्षक नीतेश पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ महिला कर्मी ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। अस्पताल में संविदा पर काम करने वाली कुछ महिला कर्मियों ने एक हफ्ता पहले कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे।

पांडे ने बताया, ‘‘प्राथमिकी में नाम दर्ज किए जाने के बाद हमने अस्पताल के मानव संसाधन प्रबंधक और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी मंगलवार को जामनगर ‘बी’ संभाग के थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच चल रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 (महिला का शीलभंग करने के इरादे से आपराधिक बल प्रयोग) और 354-ए (यौन संबंध का दबाव बनाना) समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अस्पताल में संविदा पर काम करने वाली कुछ महिलाओं ने 16 जून को आरोप लगाया था उनके पर्यवेक्षकों ने उनसे यौन संबंध बनाने को कहा था लेकिन जब उन्होंने इससे इनकार किया तो वरिष्ठों ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। राज्य महिला आयोग ने भी जिला पुलिस अधीक्षक को तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos