लाइव न्यूज़ :

शनिवार से इच्छुक पीठों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू करेगा गुजरात उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:57 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जुलाई गुजरात उच्च न्यायालय शनिवार को औपचारिक रूप से सभी ''इच्छुक पीठों'' की अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करेगा। बुधवार को इसकी घोषणा की गई। नौ महीने पहले पहली बार अदालत ने प्रायोगिक तौर कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया था।

अदालत के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर प्रायोगिक प्रसारण को 41 लाख बार देखा गया है। साथ ही 65 हजार लोगों ने चैनल को सब्सक्राइब किया।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि न्यायालय शनिवार (17 जुलाई) को एक ऑनलाइन समारोह में औपचारिक रूप से ''शेष इच्छुक पीठों'' की अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करेगा। भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

गुजरात उच्च न्यायालय ने पहली बार 26 अक्टूबर, 2020 से पहली बार प्रायोगिक आधार पर अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की थी, जिसे यूट्यूब के माध्यम से कोई भी देख सकता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ''यह प्रयोग अब तक आठ महीने से अधिक समय से सफलतापूर्वक जारी रहा है, जिसमें उच्च न्यायालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को 65,000 से अधिक लोगों ने सब्सक्राइब किया है और 41 लाख से अधिक बार देखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह