लाइव न्यूज़ :

गुजरात उच्च न्यायालय ने अंतर-धार्मिक विवाह को पुलिस सुरक्षा में पंजीकृत कराने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:32 IST

Open in App

अहमदाबद, 10 फरवरी गुजरात उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह करने की इच्छुक महिला को विवाह का पंजीकरण कराने के लिए पुलिस अपनी सुरक्षा में जूनागढ़ से अहमदाबाद लेकर आए।

अदालत का यह निर्देश लड़की के परिवार द्वारा विवाह के फैसले के विरोध करने के बाद आया।

न्यायमूर्ति सोनिया गोकानी एवं न्यायमूर्ति संगीता के विशेन की पीठ ने आठ फरवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महिला को सुना जो इस समय जूनागढ़ में राज्य पुलिस का प्रशिक्षण ले रही है।

मुस्लिम पुरुष से विवाह करने की महिला की इच्छा जताने के बाद अदालत ने एक महीने की नोटिस अवधि पूरी होने पर नौ फरवरी को यहां विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी का पंजीकरण कराने का आदेश दिया। अदालत ने यह फैसला पुरुष द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनाया।

जब विवाह की विस्तृत जानकारी के बारे में पूछा गया तो याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की है।

अदालत ने निर्देश दिया कि महिला को पुलिस के वाहन में महिला पुलिसकर्मियों एवं जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ लाया जाए।

महिला ने मुस्लिम पुरुष से विवाह करने के फैसले पर माता-पिता की आपत्ति के बाद अहमदाबाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से जूनागढ़ प्रशिक्षण केंद्र में स्थानांतरण ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग