लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 3,280 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह अप्रैल गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 3,280 नए मामले सामने आए, जो अब तक किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,24,878 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में इस बीमारी से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,598 हो गई। गुजरात में अब 17,348 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन 17 मरीजों की जान गयी उनमें सात-सात अहमदाबाद एवं सूरत के, दो राजकोट के और एक वड़ोदरा जिले का था।

विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार 2,167 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,02,932 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 93.24 प्रतिशत हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य में अबतक 70.38 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 8.47 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

दादर नागर हवेली और दमन एवं दीव में कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आये और 28 मरीजों ने संक्रमण को मात दी।

इस केंद्रशासित प्रदेश में अबतक कोविड-19 के 3,760 मामले सामने आये हैं जिनमें 3,567 संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 191 मरीज उपचाररत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे