लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सामने आये कोविड-19 के सर्वाधिक 11,403 मामले आए

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 अप्रैल गुजरात में सोमवार कोरोना वायरस के 11,403 मामले सामने आये जो एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं । इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,15,972 पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यह पहली बार है कि राज्य में कोविड-19 के दैनिक मामले 11000 के पार चले गये हैं। कल राज्य में 10340 मामले सामने आये थे।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में आज एक दिन में सर्वाधिक 110 मरीजों की जान गयी और कुल मृतक संख्या 5,494 हो गयी। कल 110 मरीजों की मौत हुई थी।

अहमदाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,207 मामले आये।

गुजरात में इस समय 68,754 लोगों का उपचार चल रहा है।

राज्य में सोमवार को 4,179 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी और इस तरह अब तक कुल 3,41,724 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

राज्य में अबतक 89.59 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 14.79 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। सोमवार को 72,341 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 69,895 को दूसरी खुराक दी गयी।

दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीप में कोविड-19 के 135 नये मामले सामने आये । केंद्रशासित प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या 5,085 हो गयी । सोमवार को 78 मरीज ठीक हुए जिसके साथ ही 3934 मरीज स्वस्थ हो गये । अबतक चार मरीजों ने जान गंवायी है। फिलहाल 1147 मरीज उपचाररत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल