लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक दिन में सर्वाधिक 14,296 नए मामले आए, 157 की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:44 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 अप्रैल गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 14,296 नए मामले आए जो महामारी शुरू होने से अब तक एक दिन में संक्रमित हुए लोगों की सर्वाधिक संख्या है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4,96,033 हो गई है।

गुजरात में गत 24 घंटे में 157 लोगों की मौत हुई है जो एक दिन में होने वाली मौतों के मामले में सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,328 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक रविवार को 6,727 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। गुजरात में अब तक 3,74,699 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1,15,006 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 75.54 प्रतिशत है।

विज्ञप्ति के मुताबिक सबसे अधिक नए मरीज और मौते अहमदाबाद में हुई यहां पर 5,864 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 29 लोगों की मौत हुई।

इस बीच, गुजरात में 1,12,95,536 लोगों का टीकाकरण अब तक हो चुका है जिनमें से 19,32,370 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं