लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर गुजरात सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस कार्यक्रम में किया बदलाव

By भाषा | Updated: February 18, 2020 23:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देअपने भारत दौरे के दौरान ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ 24 फरवरी को आगरा भी आएंगे जहां उनके स्वागत के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। ट्रंप 24 फरवरी को पहले अहमदाबाद पहुंचेंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति का आगरा में ताजमहल देखने का कार्यक्रम है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी को अहमदाबाद की यात्रा के मद्देनजर गुजरात सरकार ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के कार्यक्रम में बदलाव करने की मंगलवार को घोषणा की। अब बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होगा। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सत्र 24 फरवरी से शुरू होना था। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ट्रंप अहमदाबाद की यात्रा करेंगे। संसदीय कार्य और राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने बताया कि गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नितिन पटेल 26 फरवरी को बजट 2020-21 सदन में पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि अब 26 फरवरी और 31 मार्च के बीच सदन की कुल 22 बैठकें होंगी। 

ट्रंप के आगरा आगमन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां, स्वागत में रास के विरोध में वृंदावन के कलाकार

वृंदावन के रास कलाकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में ब्रज संस्कृति से जुडे़ महारास एवं कृष्णलीला जैसे कार्यक्रमों के प्रस्तावित आयोजन को लेकर क्षुब्ध हैं। उनका कहना है कि भगवान कृष्ण और राधा के अनन्य प्रेम के प्रतीक महारास तथा अन्य लीलाओं का इस तरीके से प्रदर्शन किया जाना ब्रज संस्कृति के विरुद्ध है।

उल्लेखनीय है कि अपने भारत दौरे के दौरान ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ 24 फरवरी को आगरा भी आएंगे जहां उनके स्वागत के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए शहर के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। खेरिया हवाईअड्डे से लेकर ताजमहल तक अतिक्रमण हटाने के साथ सफाई और मरम्मत का काम चल रहा है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपगुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया