लाइव न्यूज़ :

'जनसंख्या नियंत्रण पर अन्य राज्यों के कानूनों का अध्ययन करने के बाद निर्णय लेगी गुजरात सरकार'

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जुलाई गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार, जनसंख्या नियंत्रण पर अन्य राज्यों द्वारा लाये गए कानूनों का पहले अध्ययन करेगी और उसके बाद इस मामले पर अंतिम निर्णय लेगी।

पटेल का बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का मसौदा तैयार किया है जिसके अनुसार दो से अधिक संतान वालों को स्थानीय निकाय चुनाव में भाग लेने, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने या किसी भी प्रकार की सब्सिडी लेने से वंचित किया जा सकता है।

गांधीनगर में पटेल ने संवाददताओं से कहा, “अलग-अलग राज्य जनसंख्या नियंत्रण के लिए नए कानून ला रहे हैं। गुजरात सरकार पहले इन कानूनों का अध्ययन करेगी और फिर आवश्यक होने पर उचित निर्णय लेगी।”

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही दो से अधिक संतान वालों को तालुका पंचायत, जिला पंचायत नगर पालिका और नगर निगम जैसे स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने का कानून लागू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए