लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये ‘फेसलेस’ तकनीक का अधिकतम उपयोग करेगी गुजरात सरकार: रूपाणी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:15 IST

Open in App

राजकोट, दो अगस्त गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार दूर करने और शासन में पारदर्शिता लाने के लिये प्रौद्योगिकी के अधिकतम इस्तेमाल और भौतिक संपर्क रहित (फेसलेस) व्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री बनने के पांच साल पूरा होने पर आयोजित नौ दिवसीय समारोह के दूसरे दिन रूपाणी ने यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतनेट परियोजना के तहत राज्य के गांवों में इंटरनेट सेवा का लाभ पहुंचाने में गुजरात अग्रणी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठान में मदद करने के लिये तालुका और नगर पंचायत स्तर पर हर साल चार से पांच बार शिविर आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सरकार अब ‘ई-सेवा सेतु’ की दिशा में बढ़ रही है जिससे प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर लोगों को दैनिक आधार पर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

रूपाणी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार दूर कर शासन में पारदर्शिता लाने के लिये प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “इसलिए हम भौतिक संपर्क रहित (फेसलेस) व्यवस्था बनाने के लिये प्रौद्योगिकी के अधिकतम इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं। इसके लिये, हमारी विभिन्न विभागों में सेवाओं को ऑनलाइन करने की दिशा में आगे बढ़ने की योजना है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हाल ही में गैर-कृषि भूमि अनुमोदन को ऑनलाइन किया है, जिससे भ्रष्टाचार दूर करने में मदद मिली है। उन्होंने दावा किया कि खदानों और खनिजों के लिए ई-निविदा जैसी दूसरी सेवाओं से भी भ्रष्टाचार में कमी आई है।

आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद रूपाणी सात अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद भी वह इस पद पर बने रहे।

कार्यालय में पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन को ‘संवेदना दिवस’ के तौर पर मनाया गया जिसके तहत मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले गुजरात के 978 बच्चों के बैंक खातों में चार-चार हजार रुपये (मासिक योजना के तहत) वित्तीय सहायता के तौर पर डाले।

उन्होंने महामारी के कारण अपने माता-पिता में से किसी एक की जान गंवाने वाले राज्य के 3963 बच्चों के लिये प्रति माह 2000 रुपये की सहायता संबंधी सरकारी योजना भी शुरू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह