लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार सात विश्वविद्यालय को ‘सेंटर ऑफ एक्सेलेंस’ का दर्जा देगी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक जून गुजरात सरकार ने राज्य के सात निजी विश्वविद्यालयों को ‘सेंटर ऑफ एक्सेलेंस’(सीओई) का दर्जा देने का फैसला किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को सात विश्वविद्यालयों को सीओई का दर्जा देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी, ताकि वे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

सूची में निरमा विश्वविद्यालय, सीईपीटी विश्वविद्यालय, पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय, धीरूभाई अंबानी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संस्थान (डीएआईआईसीटी), अहमदाबाद विश्वविद्यालय, चारोतार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मारवाड़ी विश्वविद्यालय शामिल हैं।

रूपाणी ने एक बयान में कहा कि इस फैसले से इन विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से अनुसंधान, नवाचार और स्टार्ट-अप बनाने की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ये विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे योगदान दे सकते हैं, इस पर एक विस्तृत कार्य योजना जल्द ही तैयार की जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा एक सप्ताह के भीतर इन सात विश्वविद्यालयों के प्रमुखों के साथ बैठक कर कार्य योजना तैयार करेंगे और इसे दो हफ्तों में मुख्यमंत्री को देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू