लाइव न्यूज़ :

बच्चों को कोविड-19 टीका देने के लिए स्कूलों में शिविर लगाएगी गुजरात सरकार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:07 IST

Open in App

गांधीनगर, 28 दिसंबर गुजरात सरकार 15 से 18 आयु वर्ग के 35 लाख से ज्यादा बच्चों को टीके की खुराक देने के लिए स्कूलों में शिविर लगाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक जनवरी से शुरू होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, इस आयु वर्ग के बच्चों को केवल कोवैक्सीन टीका दिया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मनोज अग्रवाल ने कहा, “ऑनलाइन पंजीकरण एक जनवरी से शुरू होगा लेकिन ऑन साइट पंजीकरण भी उपलब्ध है। हम लगभग 34-35 लाख लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर स्कूलों में जाएंगे।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हम स्कूलों में शिविर लगाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। टीकाकरण दल गांव में स्कूलों में जाएंगे… हमारे पास कोवैक्सीन का पर्याप्त भंडार है और हम बच्चों को तीन जनवरी से टीका देना शुरू करेंगे।”

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बात करने के बाद अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान के दायरे में बच्चों को भी लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात के पास वर्तमान में टीके की 45 लाख खुराक का भंडार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह