लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार 75 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह जून गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मांग बढ़ने पर अतिरिक्त 300 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस का उत्पादन करने के लिए 75 से अधिक ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

पटेल ने कहा कि फिलहाल राज्य में 800 से 900 मीट्रिक टन ऑक्सीजन किसी भी समय उपलब्ध है।

उन्होंने मेहसाणा में पत्रकारों से कहा, “राज्य सरकार ने उस परिदृश्य पर काम करना शुरू कर दिया है जब महामारी की तीसरी लहर में ऐसे कोविड-19 के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है जिन्हें चिकित्सीय ऑक्सीजन की जरूरत हो।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “दूसरी लहर के दौरान सबसे खराब स्थिति में, गुजरात को 1,200 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की जरूरत थी।”

पटेल ने कहा कि पीएम केयर फंड, सांसदों और विधायकों के अनुदान और परोपकार कोष से गुजरात ने और ऑक्सीजन संयंत्र लगाने पर काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, “हमारा पहला लक्ष्य 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन करना है ताकि हम आत्मनिर्भर बन सकें, भले ही दैनिक रोगियों की संख्या 14,000 से अधिक हो।”

स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभालने वाले पटेल ने कहा, “हमने ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने पर काम शुरू कर दिया है और बड़े ऑक्सीजन संयंत्रों के लिए 75 से अधिक स्थानों की पहचान की है। वे विकास के विभिन्न चरणों में हैं।”

उन्होंने कहा कि बड़े सरकारी अस्पतालों, जिला स्तरीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, बड़े निजी अस्पतालों, परोपकारी न्यास द्वारा संचालित अस्पतालों को प्राथमिकता दी जा रही है।

पटेल ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडरों को रीफिल करने के लिए भी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर