लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने कोविड मौतों के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 दिसंबर गुजरात कांग्रेस ने बुधवार को राज्य सरकार पर कोविड-19 से हुयी मौत के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया और वास्तविक आंकड़ों को एकत्र करने के लिये उचित प्रणाली बनाने और महामारी के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने संवाददाताओं से यहां बातचीत में कहा कि सरकार ने यह स्वीकार किया है कि इसने कोविड-19 से मरने वाले 22 हजार लागों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया है, जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार तक मरने वाले लोगों की संख्या 10100 है ।

ठाकोर ने कहा कि कांग्रेस अतीत में भी कह चुकी है कि गुजरात में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा तीन लाख के आस पास है और पार्टी अब भी इस पर कायम है ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार कोविड से हुयी मौत का वास्तविक आंकड़ा एकत्र करने से बच रही है, क्योंकि इससे कोविड-19 संकट से निपटने के ‘‘गुजरात मॉडल’’ की सच्चाई सामने आ जायेगी ।

ठाकोर ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार ने कोविड-19 से हुयी मौत के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की है। इसने जानबूझकर वास्तविक मौत के आंकड़े एकत्र करने और सभी लाभार्थियों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था नहीं बनायी है। सरकार को इस बात का डर है कि इस तरह की जानकारी से उसकी असली मंशा और कोविड​​-19 संकट को संभालने में इसकी विफलता उजागर हो जाएगी ।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्रियों से अनुरोध करते हैं कि कोविड​​-19 के कारण मरने वालों की वास्तविक संख्या एकत्र करने के लिए एक प्रणाली बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि उनके परिवार के सदस्यों को उचित मुआवजा मिले। राज्य सरकार ने इस मुद्दे को संवेदनशीलता के साथ नहीं निपटाया।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 48 हजार परिवारों से फॉर्म प्राप्त किए हैं, और पार्टी के सदस्यों ने राज्य में एक लाख ऐसे परिवारों से मुलाकात की है, जिनके परिजनों की मौत कोविड-19 से हुयी है ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए अपना अभियान जारी रखेगी कि सभी पात्र परिवारों को उचित मुआवजा मिले।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर सभी प्रभावितों को मुआवजा देने से इंकार करती है तो पार्टी इस मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह