लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने ममता दिवस के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान किया निलंबित

By भाषा | Updated: July 14, 2021 14:36 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जुलाई गुजरात सरकार ने ममता दिवस के मद्देनजर बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान निलंबित कर दिया है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और शिशुओं के वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम हिस्से के रूप में यह ममता दिवस मनाया जा रहा है।

यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब ममता दिवस के कारण बुधवार को कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान निलंबित किया गया है।

ममता दिवस के दौरान स्वास्थ्य देखभाल कर्मी राज्य भर में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हैं, उनका मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें आयरन तथा विटामिन की गोलियां मुहैया कराते हैं। स्वास्थ्य देखभाल कर्मी महिलाओं, बच्चों तथा शिशुओं को बीसीजी, पोलियो और रुबेला जैसे टीके भी लगाते हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. नयन जानी ने कहा, ‘‘वैश्विक टीकाकरण कार्य्रक्रम के तहत ममता दिवस पर स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को दिए काम के मद्देनजर कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान आज निलंबित रहेगा।’’

बहरहाल राज्य सरकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस अभियान के तहत टीकाकरण हर बुधवार को निलंबित रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस