गुजरात सरकार हिंदू लड़कियों को ‘फंसाने वालों’ से सख्ती से निपट रही : विजय रूपाणी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:44 IST2021-09-10T20:44:31+5:302021-09-10T20:44:31+5:30

Gujarat government strictly dealing with 'trappers' of Hindu girls: Vijay Rupani | गुजरात सरकार हिंदू लड़कियों को ‘फंसाने वालों’ से सख्ती से निपट रही : विजय रूपाणी

गुजरात सरकार हिंदू लड़कियों को ‘फंसाने वालों’ से सख्ती से निपट रही : विजय रूपाणी

अहमदाबाद, 10 सितंबर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार उन लोगों से सख्ती से निपट रही है, जो हिंदू लड़कियों को ‘‘फंसाते’’ हैं और उन्हें भगा ले जाते हैं।

उन्होंने यहां मलधारी समुदाय की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने उन लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की है, जो गोवध में संलिप्त हैं।

उल्लेखनीय है कि इस समुदाय का परंपरागत पेशा पशुपालन है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार ने कड़े प्रावधान वाले कई कानून बनाए हैं। इनमें गोवध रोकना, जमीन हड़पने को रोकने का कानून, चेन झपटमारी में शामिल लोगों को दंडित करने का कानून शामिल है। हमने ‘लव जिहाद’ रोकने के लिए भी कानून बनाया। हम उन लोगों से सख्ती से निपट रहे हैं जो हिंदू लड़कियों को फंसाते हैं और उन्हें भगा ले जाते हैं।’’

मुख्यमंत्री रायका शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के भवन की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार ने सब्सिडी पर चारा मुहैया कराया और दो वर्ष पहले लाखों गायों को भुखमरी से बचाया, जब कच्छ एवं बनासकांठा तालुका में बारिश नहीं हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat government strictly dealing with 'trappers' of Hindu girls: Vijay Rupani

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे