लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने शुरू की तूफान प्रभावित इलाकों में नुकसान की समीक्षा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 मई गुजरात सरकार ने चक्रवाती तूफान ताउते से प्रभावित हुए जिलों में फसलों सहित जान-माल के नुकसान का आकलन करने के लिए शुक्रवार को एक व्यापक सर्वेक्षण अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

इस सर्वेक्षण अभियान के तहत भावनगर, गिर-सोमनाथ, अमरेली और अन्य जिलों में स्थानीय प्रशासन ने उन लोगों को वित्तीय सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा गया था। इसके अलावा तूफान के कारण मारे गए लोगों के परिजनों को भी वित्तीय मदद दी जा रही है।

भावनगर के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने कहा, ‘‘ सरकार की घोषणा के मुताबिक भावनगर जिले में तूफान के कारण हुए जान-माल के नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है। तूफान के कारण मारे गए लोगों के परिजनों तथा घायलों को वित्तीय मदद देने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। ’’

भावनगर के अलावा गिर-सोमनाथ, सुरेन्द्रनगर, बोटाड और अहमदाबाद जिले में भी तूफान के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण 79 लोगों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात में तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था जिसके बाद केन्द्र की ओर से राज्य को एक हजार करोड़ रुपये की तत्काल सहायता देने की घोषणा की गयी।

राज्य सरकार ने तूफान के कारण मारे गए लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं