लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री रूपाणी के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की योजना बनायी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 जुलाई गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पद पर पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अगले महीने सप्ताह भर चलने वाले समारोह की योजना बनाई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद रूपाणी सात अगस्त 2016 को गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने थे और 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद इस पद पर बने रहे।

अधिकारी ने कहा कि रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के कार्यकाल का जश्न मनाने के लिए, 1 से 9 अगस्त के बीच राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि समारोहों के दौरान सभी कोविड​​​​-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अगस्त को "ज्ञानशक्ति दिवस" ​​के रूप में मनाया जाएगा, जिस दौरान राज्य सरकार शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करेगी, जबकि "संवेदना दिवस" ​​2 अगस्त को मनाया जाएगा, जब राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित दस्तावेज और आवश्यक प्रपत्र प्राप्त करने में मदद की जाएगी।

महिला केन्द्रित कार्यक्रम 4 अगस्त को आयोजित होंगे, जिसे ‘‘नारी गौरव दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा, 5 अगस्त को ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ पर किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार 6 अगस्त को युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार मेलों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जबकि अगले दो दिनों को शहरी बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ‘‘विकास दिवस’’ और ‘‘शहरी जन सुखकारी दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि 9 अगस्त को देश में आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है, उस दिन राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता