लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने कागजरहित प्रशासन के लिए प्रायोगिक आधार पर ई-सरकार ऐप लॉन्च किया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर गुजरात सरकार ने नागरिकों के लिए प्रशासनिक कार्यों को कागज रहित, त्वरित और सुगम बनाने के अपने प्रयास में रविवार को प्रायोगिक आधार पर अपना ‘ई-सरकार’ ऐप लॉन्च किया। राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जीतू वघानी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ऐप को 25 दिसंबर को पूर्ण रूप से लॉन्च किया जाएगा जब देश सुशासन दिवस मनाएगा (पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर)।

उन्होंने कहा, “नया ऐप मौजूदा आईडब्ल्यूडीएमएस (एकीकृत कार्यप्रवाह और दस्तावेज़ प्रबंधन प्रणाली) ऐप में नवीनतम तकनीक को एकीकृत करता है, जिसे 2005 में गुजरात सरकार द्वारा प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए लॉन्च किया गया था।”

उन्होंने कहा, “ई-सरकार ऐप कलेक्टर-डीडीओ कार्यालयों के अलावा सचिवालय, जिला और तालुका स्तर पर विभिन्न सरकारी विभागों पर लागू होगा। नागरिक उन्मुख सेवाएं जैसे आरटीआई आवेदन, सार्वजनिक शिकायतें और विभिन्न सरकारी कार्यालयों के दौरे के लिए नियुक्तियों को भी इसमें आच्छादित किया जाएगा।”

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर रविवार को ई-सरकार एप्लिकेशन की प्रारंभिक परियोजना शुरू की गई थी, और यह त्वरित और सुगम प्रशासनिक कार्यों के लिए मौजूदा प्रणाली को पूरी तरह से कागज रहित बना देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल