लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार उप्र, मप्र के धर्मांतरण रोधी कानूनों का अध्ययन कर रही है :पटेल

By भाषा | Updated: January 15, 2021 16:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 जनवरी गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ‘‘शादी के जरिए जबरन धर्मांतरण’’ को रोकने के लिए बने कानूनों का अध्ययन कर रही है।

भाजपा नीत सरकार द्वारा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शादी या किसी अन्य कपटपूर्ण तरीकों से धर्मांतरण रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता कानून लाए गए हैं।

पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ कुछ लोग हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए उन्हें फंसाने या लुभाने या धोखा देने जैसे कार्य करते हैं। हमने देखा है कि ज्यादातर लड़कियों को यह कदम उठाने के बाद पछतावा होता है, क्योंकि वे और उनके परिवार ऐसी स्थितियों में कभी खुश नहीं होते ।’’

पटेल ने कहा, ‘‘ इससे समाज में बंटवारे की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।’’

विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पटेल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों ने ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाए हैं, ताकि विभिन्न समुदायों में कोई तनाव हो।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ गुजरात सरकार को भी विभन्न संगठनों और लोगों से ऐसे प्रतिवेदन मिले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश द्वारा बनाए गए कानूनों के दीर्घकालिक प्रभाव और उनकी कानूनी वैधता का अध्ययन कर रहे हैं। गुजरात सरकार उचित समय पर निर्णय लेगी और इस संबंध में एक कानून लाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह