लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है: रूपाणी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 अप्रैल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है क्योंकि वह गरीबों पर इसके प्रभाव पर विचार कर रही है।

हालांकि, उन्होंने गांवों में या शहरों में बाजार संघों द्वारा स्थानीय स्तर पर स्वैच्छिक रूप से लॉकडाउन किये जाने का स्वागत किया।

यह पूछे पर जाने कि क्या सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन लागू करने के बारे में सोच रही है तो रूपाणी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार गरीब लोगों की समस्याओं को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाने को तैयार नहीं है। हमने लोगों की अनावश्यक आवाजाही को रोकने के लिए पहले ही एक दिन में 10 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।’’

रूपाणी ने 20 नई ‘धनवंतरी’ वैन को रवाना करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यदि कोई बाजार संघ स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाता है या कोई गांव इस तरह का कदम उठाता है, तो यह स्वागत योग्य है।’’

मामलों में तेजी के बीच, गुजरात में कई गांवों, आवास समितियों और बाजार संगठनों ने अपने क्षेत्रों में लॉकडाउन की घोषणा की है।

अहमदाबाद में सोला रोड के बाजार संगठन ने संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

पालनपुर शहर में दो दिनों के लिए ‘जनता’ कर्फ्यू भी लागू किया गया है, लेकिन कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खुली रखीं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 के 4,541 नये मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,015 पर पहुंच गई।

इस बीच मुख्यमंत्री ने उन खबरों का खंडन किया कि जिनमें कहा गया है राज्य सरकार कोविड-19 संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या का सही आंकड़ा छिपा रही है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात में शुक्रवार तक कोविड-19 से मृतकों की संख्या 4,697 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos