लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने नदियों के सम्मान और संरक्षण के लिए ‘ नदी उत्सव’ शुरू किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 20:04 IST

Open in App

सूरत, 26 दिसंबर गुजरात सरकार ने राज्य के विकास में नदियों के योगदान को सम्मान देने और उनके संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए रविवार को ‘‘नदी उत्सव’’ की शुरुआत की।

यहां जारी अधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वयं राज्य स्तर के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और तापी नदी के किनारे देवी तापी की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।

विज्ञप्ति के मुताबिक पटेल ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार सूरत में तापी नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने को प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’’के तहत नदियों का सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि ‘‘नदी उत्सव, नदियों के आसपास बिखरी गौरवमयी संस्कृति को पुनर्जीवित करने की कोशिश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नदियां राज्य के अद्वितीय विकास की शांत गवाह हैं। नदियां ही मानव सहित कई प्रजातियों के लिए ताजे पानी का स्रोत हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि इन जीवन-दायक नदियों को भविष्य की पीढि़यों के लिए , पर्यावरण बचाने के लिए संरक्षित किया जाए।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक 26 से 30 दिसंबर के बीच नदी उत्सव के तहत पूरे राज्य में नदियों और पेड़ों सहित प्राकृतिक संसाधनों के सरंक्षण के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री पटेल के सूरत दौरे के दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश भी थीं। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए चौरायसी तालकुा के वकटाना गांव में कार्यशाला का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह