लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने आठ शहरों में रात्रि कर्फ्यू 25 सितंबर तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 सितंबर गुजरात सरकार ने आठ शहरों में कोविड-19 महामारी के कारण लगे रात्रि कर्फ्यू को मंगलवार को 25 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया।

अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में फिलहाल रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद, राज्य सरकार ने रात के कर्फ्यू को 25 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

29 जुलाई को जारी अंतिम आदेश में लगाए गए अन्य सभी प्रतिबंध 25 सितंबर तक लागू रहेंगे, जिसमें भोजनालयों को रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति देना और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थिति को 400 तक सीमित करना शामिल है।

पिछले आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी उत्सव की अनुमति दी गई थी, जिसमें मूर्तियों की ऊंचाई अधिकतम नौ फुट रखी गई थी।

गुजरात में सोमवार को कोविड​​​​-19 के केवल 12 नए मामले आए और संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह