लाइव न्यूज़ :

गुजरातः सरकार ने 36 शहरों में रात्रि कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंध 18 मई तक बढ़ाए

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:51 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 मई गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मंगलवार को 36 शहरों में रात्रि कर्फ्यू व अन्य प्रतिबंध और एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिए।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि अहमदाबाद,सूरत, राजकोट, वडोदरा समेत 36 शहरों में छह मई को लागू किया गया रात्रि कर्फ्यू 18 मई तक जारी रहेगा। रात्रि कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहता है।

हालांकि मूलतः यह 12 मई तक जारी रहना था।

महामारी पर राज्य सरकार के कोर ग्रुप के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह फैसला लिया।

इन 36 शहरों में दिन में दवा, दूध, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओँ की बिक्री करने वाली दुकानें खोलने की अनुमति जारी रहेगी।

सब्जी और फल बाजार, किराना दुकाने, टिफिन सेवा, बेकरी, और घर भोजन ले जाने की सुविधा देने वाले होटल व रेस्त्रां, पेट्रोल और सीएनजी पंप भी खुले रहेंगे।

हालांकि पिछले सप्ताह की तरह ही सभी तरह के धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों के जमावड़े पर रोक रहेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार मई 12 से 18 के बीच आम जन के लिए सभी तरह के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। खेल परिसर और स्टेडियम खोले जा सकेंगे, लेकिन दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर