लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार को मछुआरों की मदद की कोई परवाह नहीं : मंत्री

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 जून गुजरात के मत्स्य राज्य मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी ने मंगलवार को कहा कि मछुआरे परेशानी का सामना कर रहे हैं लेकिन उन्हें विजय रूपाणी सरकार से बहुत मदद नहीं मिल रही है।

सोलंकी ने पिछले महीने तटीय इलाकों में आए चक्रवात 'ताउते' के बाद मछुआरों के लिए राज्य सरकार के 105 करोड़ रुपये के राहत पैकेज के 'अनुपयुक्त कार्यान्वयन’ को लेकर भी नाखुशी जतायी। सोलंकी ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सच है कि भाजपा सत्ता में है। लेकिन, मैं आपसे स्पष्ट रूप से कहता दूं। भाजपा के शासन में मछुआरों को बहुत मदद नहीं मिलती है। किसी को भी (सरकार में) उनके मुद्दों के समाधान की परवाह नहीं है। हालांकि मैं भी इस सरकार का हिस्सा हूं, मैं इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। यह भी एक सच्चाई है।"

भावनगर (ग्रामीण) के विधायक कोली (मछुआरे) समुदाय से आते हैं जो गुजरात में मछली पकड़ने में लगे तीन प्रमुख समुदायों में से एक है।

सोलंकी ने कहा, "हालांकि चक्रवात के बाद राहत पैकेज की घोषणा की गई थी, लेकिन इसका ठीक से कार्यान्वयन नहीं हुआ है। इसके अलावा, यह पैकेज समुद्र तट पर रहने वालों के लिए पर्याप्त नहीं है। मेरा मानना ​​है कि सरकार को पैकेज की राशि बढ़ानी चाहिए।"

सोलंकी ने दावा किया कि उन्होंने गरीब मछुआरों की समस्याओं के बारे में अतीत में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को कई ज्ञापन दिए थे। उन्होंने दावा किया, ‘‘मछुआरे और समुद्र तट पर रहने वाले लोग गरीबी में जी रहे हैं। वे समुद्र से खाली हाथ लौट रहे हैं। उनके लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।"उन्होंने कहा कि मत्स्य मंत्री जवाहर चावडा "काफी सहयोग करने वाले हैं लेकिन विवश हैं क्योंकि वह भी सरकार पर निर्भर हैं"।

सोलंकी की टिप्पणी पर न तो चावडा और न ही राज्य सरकार ने अभी तक कोई बयान जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए