लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने राज्य में कोविड-19 से तीन लाख लोगों की मौत होने के राहुल गांधी के दावे को नकारा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:12 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 नवंबर गुजरात की भाजपा सरकार ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस दावे का जोरदार खंडन किया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक करीब तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने कहा कि राज्य में लगभग 10 हजार लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। उसने गांधी के बयान को लोगों को गुमराह करने तथा राज्य की छवि खराब करने का प्रयास बताया।

गुजरात के एक मंत्री ने गांधी को चुनौती दी कि वे उन राज्यों पर भी समान रुख अपनाएं जहां कांग्रेस अपने दम पर या गठबंधन में सत्ता में है और कहें कि उनके कोविड-19 मौत के आधिकारिक आंकड़े भी गढ़े गए हैं।

गांधी के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, गुजरात के शिक्षा मंत्री और सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघानी ने कहा कि महामारी के दौरान अन्य बीमारियों के कारण होने वाली मौतों और कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के बीच अंतर है।

वाघानी ने गांधीनगर मे पत्रकारों से कहा, ''राहुल गांधी का यह आरोप निराधार और बेतुका है कि गुजरात में कोरोना वायरस के कारण 3 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। हम गुजरात को बदनाम करने के ऐसे प्रयासों की निंदा करते हैं। यह कांग्रेस द्वारा झूठ के माध्यम से जनता को उकसाने और उनमें दहशत पैदा करने के उसके एजेंडे के तहत किया जा रहा है।''

वाघानी के अनुसार, गुजरात में मौत का आधिकारिक आंकड़ा 10,088 (24 नवंबर को 10,092) है, न कि 3 लाख, जैसा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था।

गांधी ने आज एक वीडियो साझा की थी, जिसमें गुजरात में कोविड-19 के चलते अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार से समय पर मदद नहीं मिली।

''कांग्रेस न्याय अभियान'' के तहत जारी किए गए 4.31 मिनट के वीडियो के साथ गांधी ने कहा कि 'गुजरात मॉडल' के बारे में बहुत बात की जाती है, लेकिन परिवारों ने कहा कि महामारी के दौरान उन्हें न तो अस्पताल में बिस्तर मिला और न ही वेंटिलेटर।

गांधी ने कहा कि एक ओर गुजरात सरकार का दावा है कि कोविड-19 के कारण केवल 10,000 रोगियों की मौत हुई है, सच्चाई यह है कि संक्रमण के कारण ''तीन लाख लोग मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!