लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने दुष्कर्म के मामलों की समीक्षा के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:10 IST

गुजरात के गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि समिति ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव भी देगी। समिति का नेतृत्व गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे जबकि गृह और विधि विभाग के सचिव, पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सदस्य होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्कर्म की घटनाएं वडोदरा, सूरत और राजकोट में सामने आई हैंयह फैसला हैदराबाद सामूहिक और उन्नाव दुष्कर्म के बाद देश भर में पैदा हुए गुस्से के माहौल के बीच लिया है। 

गुजरात सरकार ने गुरुवार को पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति बनाने की घोषणा की जो महिलाओं के खिलाफ यौन हमलों की जांच की निगरानी करेगी और राज्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव देगी। राज्य गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि समिति स्थायी निकाय होगी।

सरकार ने यह कदम राज्य के विभिन्न हिस्सों में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आने के बाद महिला समूहों और नागरिकों के प्रदर्शन के बाद उठाया है। दुष्कर्म की घटनाएं वडोदरा, सूरत और राजकोट में सामने आई हैं। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पांच सदस्यीय समिति का गठन दुष्कर्म के मामलों की जांच में तेजी लाने और दोषियों को सजा सुनिश्चित करने के लिए किया है। गुजरात के गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि समिति ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव भी देगी।

समिति का नेतृत्व गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे जबकि गृह और विधि विभाग के सचिव, पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सदस्य होंगे। समिति हर 15 दिन में बैठक करेगी और यौन हमलों के मामलों की समीक्षा करेगी।

मंत्री ने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार ने गुजरात उच्च न्यायालय से ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई का अनुरोध करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों को समर्पित लोक अभियोजक मुहैया कराएगी। राज्य सरकार ने यह फैसला हैदराबाद सामूहिक और उन्नाव दुष्कर्म के बाद देश भर में पैदा हुए गुस्से के माहौल के बीच लिया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां