लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाएं रद्द कीं

By भाषा | Updated: June 2, 2021 16:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो जून कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद गुजरात सरकार ने भी राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की आगामी परीक्षाएं रद्द करने का बुधवार को फैसला किया।

राज्य सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि विज्ञान एवं सामान्य विषयों के छात्रों के लिए 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक जुलाई से आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ने गांधीनगर में कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा रद्द करने के केंद्र के फैसले को ध्यान में रखते हुए गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक बोर्ड (जीएसएचएसबी) की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के व्यापक हित में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की मंगलवार को घोषणा की थी, उसी तरह हमारी सरकार ने भी एक जुलाई से शुरू होने वाली राज्य बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात आगे केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।

चूड़ासमा ने कहा कि राज्य ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में दोबारा बैठने वाले छात्रों के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों के लिए सात जून से शुरू हो रहा आगामी शैक्षणिक सत्र महामारी के मद्देनजर ऑनलाइन आरंभ होगा।

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार तक गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 8,10,730 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9,855 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद सरकार ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का मंगलवार को निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया