लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने चोटिला हिल तक रोपवे बनाने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो अप्रैल गुजरात सरकार ने राज्य के सुरेंद्रनगर जिले में स्थित चोटिला हिल पर रोपवे बनाने की मंजूरी दे दी है जहां पर देवी चामुंडा का प्रसिद्ध मंदिर है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुजरात में पहाड़ों पर स्थित तीर्थ स्थलों तक पहुंचने के लिए यह चौथी रोपवे परियोजना है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को जानकारी दी थी कि चोटिला हिल पर रोपवे बनाने की मंजूरी दे दी गई है।

राज्य सरकार ने विज्ञप्ति में बताया कि परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एजेंसी नियुक्त कर दी गई है और परियोजना को लागू करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।

इससे पहले गुजरात में अम्बाजी, पावागढ़ और गिरनार तीर्थस्थलों पर रोपवे स्थापित किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि रोपवे से इन तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है और चोटिला हिल पर भी रोपवे से आगंतुकों की संख्या बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर साल चोटिला आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?