लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने किसानों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 अक्टूबर गुजरात सरकार ने मंगलवार को उन चार जिलों के किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जहां पिछले महीने भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा। सरकार ने कहा कि उन्हें प्रति हेक्टेयर 13 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘‘कृषि राहत पैकेज’’के तहत चार जिलों में अत्यधिक बारिश के कारण प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 13 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए मुआवजा दिया जाएगा।

गुजरात के कुछ इलाकों में सितंबर में भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने कृषि क्षति सर्वेक्षण का आदेश दिया था।

राज्य सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि चार जिलों -- जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और पोरबंदर को ‘‘कृषि राहत पैकेज’’के तहत कवर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे