लाइव न्यूज़ :

ताउते से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार ने 500 करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 23:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 मई गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को उन किसानों के लिए 500 करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की जिनकी बागवानी फसल और ग्रीष्मकालीन फसल पिछले सप्ताह आये चक्रवात ताउते के चलते नष्ट हो गयी।

हाल के समय के सबसे अधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफानों में से एक ताउते 17 मई को गुजरात तट पर पहुंचा था, उसके चलते तेज हवाएं चली थीं और भयंकर बारिश हुई थी। सरकारी अनुमान के अनुसार उसके फलस्वरूप राज्य के नौ जिलों के 86 तालुकों में दो लाख हेक्टयेर क्षेत्र में फसल नष्ट हो गयी थी।

प्रभावित किसानों के वास्ते राहत पैकेज तय करने के लिए हुई कोर समिति की बैठक के बाद रूपाणी ने कहा, ‘‘ 220 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से तूफान लाने वाले ताउते से सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली, गिर सोमनाथ, भावनगर, जूनागढ़ और बोटाड जिलों में फसलें नष्ट हो गयीं। उसने दक्षिण गुजरात के नवसारी, सूरत, वलसाड और भरूच जिलों में भी फसलों पर असर डाला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इन नौ जिलों के 86 तालुकों में दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी और ग्रीष्मकालीन फसलें नष्ट हो गयीं। सरकार ने सर्वेक्षण शुरू किया है जो बृहस्पतिवार को पूरा होगा। ’’

उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रूपये के राहत पैकेज के तहत राज्य सरकार पूरी तरह बागवानी फसलों का नुकसान उठाने वाले किसानों को प्रति हेक्टयर एक लाख रूपये की सहायता राशि देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे