लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने ईद-ए-मिलाद के जुलूसों को कुछ प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 अक्टूबर गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को देखते हुए कुछ प्रतिबंधों के साथ 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद के जुलूस निकालने की रविवार को अनुमति दे दी।

राज्य के गृह विभाग ने दिशानिर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इस्लाम के अंतिम पैगंबर, पैगंबर मोहम्मद की जयंती पर मंगलवार को मनाए जाने वाली ईद-ए-मिलाद के प्रत्येक जुलूस में 15 से अधिक लोगों और एक से ज्यादा वाहन की अनुमति नहीं होगी।

दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि राज्य के आठ शहरों में रात्रि कर्फ्यू के मद्देनजर केवल दिन के समय ही जुलूस निकाला जा सकता है। सरकार ने कहा है कि जुलूस की आवाजाही उनके इलाकों तक ही सीमित रहनी चाहिए ताकि वे कम से कम समय में पूरी हो सकें।

जुलूस और त्योहार के आयोजन के समय कोविड-19 के संदर्भ में मास्क पहनने, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। गृह विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, ‘‘19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद मनाई जाएगी। सरकार ने यह निर्णय राज्य के गृह विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों पर गौर करते हुए लिया है, जिसमें जुलूस निकालने और उस दिन अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति का अनुरोध किया गया है।’’

इस महीने की शुरुआत में राज्य सरकार ने आठ शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़ और भावनगर में रात 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच लागू रात्रि कर्फ्यू को 10 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां