लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ के स्थापना दिवस पर गुजरात फ्रंटियर को मिला सर्वश्रेष्ठ फ्रंटियर का पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ‘गुजरात फ्रंटियर’ को मंगलवार को प्रशिक्षण और खेल के क्षेत्र में बल के 14 फ्रंटियर में से सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

इस पुरस्कार की घोषणा सीमा सुरक्षा बल के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को की गई।

बीएसएफ, पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगने वाली देश की 6,386 किलोमीटर लंबी सीमाओं का प्रहरी है।

बल की गुजरात इकाई ने एक वक्तव्य में कहा, “गुजरात फ्रंटियर को प्रशिक्षण और खेल के क्षेत्र में 14 फ्रंटियर में से सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। बीएसएफ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में महानिरीक्षक जी एस मलिक (बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर) और डिप्टी कमांडेंट (खेल) अजयवीर सिंह ने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के हाथों से 2019-20 की अश्विनी ट्रॉफी स्वीकार की।”

गुजरात फ्रंटियर को दूसरी बार अश्विनी ट्रॉफी प्राप्त हुई है।

बीएसएफ की स्थापना एक दिसंबर 1965 को हुई थी।

आज यह 192 बटालियन के साथ सीमाओं की रक्षा करने वाला सशक्त बल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र